खामोशी

खामोशी अच्छी लगती है 

बिन बोले समझी हुई बात 

बहुत अच्छी लगती है, 

बारिश की बूंद के बाद 

महक भीनी- भीनी सी अच्छी लगती है, 

दिन भर के मेहनत के बाद 

नींद की बेहोशी अच्छी लगती है 

किसी नई मंजिल को पाने की 

गर्मजोशी अच्छी लगती है 

हां, कुछ खामोशी बहुत अच्छी लगती है।

Leave a Reply

अदिति अन्विता