जिंदगी

शिकायत भी तो क्या करें

हर बार हमें अपनी ही गलती दिखी

जिंदगी तो बस साजिश ही साजिश लगी।

 

हिदायत भी तो क्या दें खुद को,

हर मोड़ पर सीख ली हमने

जिंदगी तो बस एक सीखने की कड़ी लगी।

 

इजाजत भी तो किसके लें,

जहां दिल ने कहा वहां चल दिए,

जिंदगी तो बस दिल की बात लगी।

Leave a Reply

अदिति अन्विता