वो बात नहीं करना
अब रहने दो वो बात नहीं करना
जो जवाब है नहीं तुम्हारे पास
वह सवाल नहीं करना।
अब रहने दो कुछ सोचने की जरूरत नहीं
जो वक्त तुम नहीं दे सके
मुझे उस मुलाकात को करना नहीं है।
अब रहने दो परेशान नहीं करना
जो जिद पूरी हो नहीं सकती
अब वह हालत नहीं करना।
अब रहने दो कुछ सुनने की जरूरत नहीं
जो बुरी लग जाएगी तुम्हें
हां, अब वो बात नहीं करनी है।