आओ कुछ वक्त साथ बिताएं.
हजारों के हुजूम से निकालकर तुझे करीब लाएं
आओ कुछ वक्त साथ बिताएं.
अपने धड़कनों को एक दूसरे से गुफ्तगू कराएं
अपने कंधों को एक दूसरे से मिलना सिखाएं.
आओ कुछ वक्त साथ बिताए.
नजरों के सामने तुझे रख के सुकून का मतलब समझ पाए
अपनी जिंदगी को अपनी जिंदगी से मुलाकात करवाएं.
आओ कुछ वक्त साथ बिताए.
की शाम होने पर तेरी आंखों में मदहोश हो जाएं
और ऊपर वाले से यह दुआ मांगे कि यह नशा सुबह तक ना जाए.
आओ कुछ वक्त साथ बिताएं.
:-अमन सेठी