तेरी याद
दिल के ज़ख्म तेरी
यादों से भर लेते है.
बस इसी बहाने
आपको याद कर लेते है.
बहुत शिकायते है
तुझ से ऐ ज़िन्दगी
बस तेरी मुस्कान से
सुलह कर लेते है.
आपके दिल में चाहत
है या नहीं देखे
फिर से एक बार
मुलाकात कर लेते है.
आपकी यादे आयी
तो खो जाते है कही
आंसू आँखों में नहीं
दिल में उतर लेते है.
रखेंगे आपको अपनी
ज़िंदगी बनाकर हम
कहिये तो प्यार का
इज़हार कर लेते है
@AnoopS