बाकी सब मोह माया है।
प्यार , मोहब्बत,इश्क़ सब झूठ है
सच्चा तो बस अपना साया है,
बाकि सब मोह माया है।
रोग, दोष, पाप सब दुख है
सच्चा तो बस अपना – पराया है
बाकी सब मोह माया है।
लोभ,सुख, सम्पत्ति तो केवल झूठ है
सच्चा तो बस तेरा हमसाया है
बाकी सब मोह माया है।
दोस्ती, दुश्मनी, तारीफ सब झूठ है
सच्चा तो बस तेरा अपना कमाया है
बाकी सब मोह माया है।
राज, भोग ,पाप, पुण्य सब झूठ है,
सच्चा तू है और तेरा काया है
बाकी सब मोह माया है।
– Arjuna Bunty.