बस कट रही है!!!
8.45 a.m. की लोकल से लेकर ODC के Swipe तक
जिंदगी बस कट रही है |
6 p.m. के Offshore Status Call से 8 p.m. के Onshore Client Call के बीच
जिंदगी बस कट रही है |
मोटिवेशनल वीडियोस के Likes और IPL में रुसेल के बढ़ते Strikes के साथ
जिंदगी तो बस कट रही है |
Whatsapp, Insta के स्टोरीज और होम लोन के बढ़ते Interest की बोरी के बीच
जिंदगी बस कट रही है |
NetFlix, Prime के Membership और मन में चल रहे 'CAT 2019' या Drop? के Warship के दौरान
जिंदगी बस कट रही है |
2019 के घटते दिन और शरीर के बढ़ते वजन के साथ
जिंदगी तो बस कट रही है |
#Chowkidar Chor Hai से #Mai Bhi Chowkidar Hun तक, #Ache Din Aayenge से लेकर #Apna Time Aayega तक
जिंदगी बस कट रही है |
फ़ोन के Instant Touch से लेकर 'These days we are not in touch' के बीच
जिंदगी तो बस कट रही है |
कभी-कभी सोचती हूँ-
बचपन गुज़र गया Handwriting सुधारने में
पर ज़िन्दगी तो आज Keyboard पर कट रही है !
खुशियों के Debit और स्ट्रेस के बढ़ते Credit के साथ,
जीवन का ये Balance of Payment(Emotions) Crisis तो बस
'आश' और 'काश' के सहारे ही कट रही है …………