कुछ इस तरह #LoveStoriesInVerse
#LoveStoriesInVerse
कुछ इस तरह से उसकी यादों ने रुलाया
दिल भी भर आया पर आँखों में पानी ना आया
उस एक पल की छुअन ने दिल को यूँ सहलाया
धड़कने बढ़ सी गयीं पर दिल संभल ना पाया
सब कुछ ठहर सा गया था
बस वक़्त ना रुक पाया
एक ख्वाब की तरह वो आ के जा चुका था
और मैं पलकें भी ना झपक पाया
चाहत थी साँसों में उसे बसाने की
मैं आँखों में भी ना बसा पाया
इतनी जल्दी थी उसे मेरे ख्वाबों से जाने की
मैं ठीक से सो भी ना पाया
#LoveStoriesInVerse