फूल पाएँगे कैसे

दूसरों के रास्तों में काँटे बोएंगे तो

अपन रास्ते में फूल  पाएँगे  कैसे

 

खुले दिल  से अगर ना सोचेंगे तो

सोच  अपनी  बदल  पाएँगे  कैसे

 

सही रास्ते पर कदम ना ढ़ाएंगे तो

दूसरों को सही रास्ता दिखाएँगे कैसे

 

अगर  मोहबत  हम  देंगे  नहीं तो

मोहब्बत  किसी  से हम पाएँगे कैसे

 

दोस्ती अगर हम निभाएँगे नहीं तो

दोस्त किसी के हम कहलाएँगे कैसे

 

संस्कारी अगर हम खुद होंगे नहीं तो

बच्चों  को संस्कारी बना पाएँगे कैसे

 

अपनी उलझनो में उलझते रहेंगे तो

दूसरों  की  उलझने  सुलझाएँगे कैसे

 

दूसरों के रास्तों में काँटे बोएंगे  तो

अपने  रास्ते में फूल  पाएँगे  कैसे  

 

 

Comments are closed.

Bansi Dhameja