प्यार और कमियां

बहुत बुरी हूं ना में 

बहुत परेशान करती हूँ ना तुम्हे एक दिन ये सब छोड़ कर चली जाओगी तुमसे दूर बहुत दूर

 तुम हमेशा खुश रहना 

माना कि में अच्छी इंसान नहीं हूं 

मेरे अंदर बहुत खामियां हैं

मुझे बात करनी नहीं आती

हमेशा चीजें बिगाड़ देती हूं

मुझे बोलना नहीं आता

मगर यकीन मानो 

मेरे दिल में तुम्हारे लिए सिर्फ प्यार ही है

माना कि तुम्हे समझने में देर करती हूँ

पर कोशिश करती हूँ कि तुम्हे समझूं 

पर हर बार कोई न कोई गलती हो ही जाती है

हर बार कोशिश करती हूँ हमेशा खुश रखूं तुझे कोई ऐसी बात न कहूं कि तेरा दिल दुखे पर हर बार नाकाम हो ही जाती हूँ

जानती हूँ तेरे लायक नहीं हूँ 

पर सच कहूं तुझसे ही बेइंतहा प्यार किया है

Leave a Reply

Khushbu Patel