याद रखना

चलो आज याद की बात याद कर लेते हैं
कैसे याद रखा जाए याद कर लेते हैं
तुम मुझे चिट्ठियों में याद कर लेना
मैं तुम्हें ना उम्मीद में याद कर लूंगी!
हंसाने की बात उठे तो मेरा चेहरा याद कर लेना
मैं तुम्हारा चेहरा रुलाने में याद कर लूंगी!
जबभी वादे की बात आए याद कर लेना मुझे
मैं याद कर लूंगी बेवफाई में तुम्हें!
मुझे जरूर मोहब्बत की किस्सों में याद रखना
मैं तुम्हें याद कर लूंगी बेईमानी की ज़िक्र में!
बस याद रखना यह सारी बात
यह भी याद रखना कैसे छोड़ा था थामके मेरा हाथ!

Comments are closed.

Nafisa Salma