पर्यावरण
बिना पेड़ के जीवन है मुश्किल
इसके आच्छादन से जग मे है महफ़िल.
फिर क्यों काटे इसको मानव जन,
पर्यावरण से क्यों ना रखे ये अपनापन?
पर्यावरण को बचाने मे बन जाए हम धीर
रक्षण करें हम इनका भूमि, जल, समीर.
रहे सदा छवि इनका मनोरम
ताकि बना रहे इनका अस्तितत्व कायम.
आओ करें हम सब मिलकर यह संकल्प
जल, जीवन, हरियाली रहे हमारा विकल्प.