रहने देते हैं

जब राधा ने कृष्ण से प्यार किया

     तो कब सही गलत की बात करी…

जब मीरा ने चाहा कान्हा को

     तो कहाँ दुनिया की परवाह करी…

कानून की किताबों में 

     प्यार का नाम कहाँ टिक पाया है….

हर रिश्ते के नियम लिखे गए

     प्यार के नियम कौन लिख पाया है….

मर्यादा की अदालत में

     प्यार को एक कसूर ही रहने देते हैं…

चलो हम भी हमारे प्यार को

     दुनिया से दूर ही रहने देते हैं…।

Comments are closed.

Prerna Pujari