सज्जन आदमी

हर वक्त हमको मुस्कुराना पड़ता है
कमजोरी को छुपाना पड़ता है
चरित्र आंकती है,दुनिया बेवजह 
हमको हर वक्त gentleman कहलाना पड़ता है
परिवार,समाज की नज़रों में ,
कम उम्र में भी समझदारी दिखाना पड़ता है
चाहे कुछ गलत करें या न करें 
मर्द है,लड़का है, सुनकर ये
सारा blame उठाना पड़ता है
हम सारे दिन याद रखते हैं,और
हमें हमारा दिन याद दिलाना पड़ता है
झूठे इल्ज़ाम लगा दे गर कोई हम पर
जिंदगी भर दाग मिटाना पड़ता है
कब समझेंगे लोग भाई,मर्द भी इंसान है
क्यों हर मर्द को सबको समझाना पड़ता है
                           ~ Ramji Pathak

 

Comments are closed.

Ramji Pathak