दिल की कहानी, कलम की जुबानी

ये प्यार होता है तुझसे पल- पल ,

मचाया है तूने ये मेरे दिल में कैसी हलचल।

ये दिल क्यू तड़प रहा है तेरे लिए,

दीवानापन छाया है इस कदर तेरे लिए।

आशिक बना के तूने क्या किया मुझे,

हर जनम में ये दिल ने सिर्फ चाहा तुम्हें।

ये दिल धड़कता है ऐसा ये ना पता था,

तुझे देख कर कभी-कभी तो दिल भी भूल जाता धड़कना।

नींद आती है मुझे पर सपने आते हैं मुझे तेरे,

अब देर से सोना ना है जरूरी क्योंकि तेरे ख्वाब देखने की हो गई है मुझे आदत।

ये नज़रे तेरी हैं मेरे दिल के सबसे करीब,

दुख है मुझे बस इस बात का कि तू है पास होकर भी मुझसे दूर ये है शायद हमारा नसीब।

Leave a Reply

Shreya Nayak Poet