बीता पल
भुला देना तुम वो बीता हुआ पल
जिसमे में शायद तुम्हारे साथ थी ।
तुम्हे भी पता है कि आसान नहीं था
पास होके भी साथ ना होना
हा , मजबूरियां मेरी ज़्यादा थी ,
क्युकी , तुम्हे "में" और मुझे "हम" चाहिए था
इस लिए आज अगर में ना भी रहूं ,
तो तुम्हारी ज़िन्दगी में कोई रोक ना आए ।
इसलिए, भुला देना तुम वो बीता हुआ पल ,
जो अब हमारा होके भी हमारा नहीं है ।