मैं उस देश का बात बताता हूँ
जिस देश ने ज़ीरो (0) दिया,
जिससे दुनिया को गिनती आई।
जिस देश ने योग का सार दिया,
जिससे दुनिया स्वस्थ बनी।
मैं उस देश की बात बताता हूँ॥
जिस देश ने पाई (π) का मान दिया
जिससे गणित (Maths) का उत्तर आया।
जिस देश का ताज हिमालय है,
जिस देश के चरण सागर धोता है,
मैं उस देश की बात बताता हूँ॥
जिस देश ने तारों को भाषा दी,
जिस देश ने दशमलव (Decimal) दिया।
जिससे अंतरिक्ष (Space) में जाना आसान हुआ,
जहाँ दुनिया के सारे धर्म हैं,
मैं उस देश की बात बताता हूँ॥
जहाँ सिकंदर (Alexander the Great) को डराने वाला
शासक चंद्रगुप्त मौर्य जन्मा,
जिस देश में काले-गोरे का भेद नहीं।
उस अद्वितीय देश का मैं नागरिक हूँ,
मैं उस देश की बात बताता हूँ॥
#IndependenceWritingContest2026