ऐसा क्योँ होता है ?

ऐसा क्यों होता है?

कोई अच्छा लगता है,

अपना सा लगता है,

दूर होता है फिर भी,

बहुत पास सा लगता है। 

 

ऐसा क्यों होता है?

तन्हाई से दिल डरता है,

कभी महफ़िल में तन्हा होता है,

मिलता नहीं जो हकीकत में,

वो सपनो में दस्तक देता है।

 

ऐसा क्यों होता है?

दिल प्यार में डूबा रहता है,

कभी नफरत में जलता है

तबाह होता है जिसके कारण

उसी पर खुशी से मरता है।

 

डॉ. विशाल कुमार

Comments are closed.

Vishal Kumar