हौसला
जीवन मे मिली हार से
ना होना बंदे निराश तू
दुखों से हार मान कर
ना बैठ, हो कर हताश तू |
आज मिली जो हार
छिपी उसी मे मंजिल तेरी
ढूंढ्ना है बस रास्ता
उठजा और शुरू कर, सफर तो तू |
खोज अपने अंदर की
सारी क्षमताएं तू
है बहुत कुछ छिपा
ढूंढ ना पाया, अब तक जो तू |
ना छोड़ अपनी उम्मीद तू
ना छोड़ अपने साहस को
आज मिली जो हार तो क्या
कल होगा, सफल जरूर तू |
कल होगा, सफल जरूर तू |