Description
सारांश
‘स्वर संग्रह’ नामक कैरीओके सिंगर्स एवं ऑर्गेनाइज़र्स तथा ऑडिटोरियम्स एवं स्टूडियोज़ आदि से जुड़ी जानकारी वाली, आई.एस.बी.एन. नंबर के साथ छपी यह पहली डाइरेक्टरी है, जिसमें अभी दिल्ली, गुरूग्राम, नोएडा, गाज़ियाबाद एवं फरीदाबाद का विवरण ही शामिल किया गया है। इसके लिए लेखक पवन शर्मा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस् द्वारा आई.बी.आर. अचीवर की उपाधि से सम्मानित भी किया गया है। संपूर्ण पुस्तक की ग्राफिक डिज़ानिंग के साथ इसे कलर्ड छापा गया है, जिसकी आकर्षकता एवं खूबसूरती देखते ही बनती है।
इस पुस्तक को हाथों में लेते ही आभास हो जाता है कि इसे कितनी मेहनत, लगन एवं लागत से बनाया गया होगा। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि इस प्रथम पुस्तक को अधिक से अधिक संगीत-प्रेमियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से लागत से भी कम कीमत पर बेचा जा रहा है। जिन लोगों ने भी इस अभूतपूर्व पुस्तक को खरीदा है, उन सभी की ओर से इसे भरपूर सराहना प्राप्त हो रही है।
जिन कैरीओके सिंगर्स तथा ऑर्गेनाइज़र्स के नामों को इसमें स्थान मिला है उनके अलावा अन्य सभी ग्रुप-ऑर्गेनाइज़र्स, इवेंट-मैनेजर्स तथा संगीत-प्रेमियों के लिए निश्चित रूप से यह पुस्तक उपयोगी सिद्ध होगी।
About the Author
लेखक पवन शर्मा दिल्ली सरकार की सेवाओं के अंतर्गत निजी सचिव के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। इससे पूर्व इन्होंने ‘छोटी सी मुस्कान’ तथा ‘आंसुओं की महक’ नामक दो लेख-संग्रह पुस्तकें भी लिखी हैं, जिनका विमोचन दिल्ली विधान सभा में क्रमश: मार्च 2021 एवं नवंबर, 2023 में दिल्ली विधान सभा में किया गया था। पाठकों द्वारा इन पुस्तकों को बहुत पसंद किया गया। ये पिछले लगभग पच्चीस वर्षों से लेखन कार्य कर रहे हैं। ये बड़ी बेबाकी से हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी से जुड़े विभिन्न सामाजिक विषयों को बिल्कुल सहज व सरल भाषा में प्रस्तुत करते हैं और इन्होंने अपनी इसी लेखन-कला का सभी पुस्तकों में परिचय दिया है।
विभिन्न आयोजकों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कैरिओके सिंगिंग कार्यक्रमों में ये शौकिया सिंगिंग भी करते रहे हैं, जिसके फलस्वरूप इन्हें इस प्रथम सिंगर्स डाइरेक्टरी को प्रकाशित करने का विचार आया और कैरिओके सिंगर्स तथा संगीत-प्रेमियों को ‘स्वर संग्रह’ के रूप में यह खूबसूरत एवं अभूतपूर्व उपहार मिला। इस डाइरेक्टरी की संकल्पना, संकलन, संपादन एवं प्रकाशन स्वयं इन्हीं का है। आगामी भविष्य में इसका दूसरा संस्करण प्रकाशित करने की भी इनकी योजना है।


Reviews
There are no reviews yet.