Chai Ki Baatein Book
Sale!

Chai Ki Baatein

by Rajat Kamlesh Daudas

Original price was: ₹1,849.00.Current price is: ₹1,700.00.

E-Book Price ₹999 / $9.99

ISBN 9789358960600
Languages English
Pages 124
Cover Hardcover
E-Book Available

मेरे लिए चाय महज़ आदत नहीं,

एक दस्तूर है,

जैसे सुबह और शाम के बीच बंधा कोई सेतु।

रोज़ सुबह घर के उस उस कोने में बैठ

जहाँ गुनगुनी धूप मुझ पर ठहरती है,

मुझे भिगो जाती है,

चाय का हर घूँट रूह में ताज़गी भर जाता है…

लम्हे गवाह हैं कि मैं और मेरी प्याली अक्सर गुफ़्तगू करते हैं, खामोश रहकर भी एक-दूसरे की जुस्तजू करते हैं।

उन्हीं हसीन पलों को रोज़ शब्दों में क़ैद कर लेता हूँ, और उन्हीं लफ़्ज़ों की माला पिरोकर आप तक भेज रहा हूँ।

उम्मीद है ये एहसास आपके भी दिल में घर बना लेंगे,

और आपके चेहरे पर एक मीठी मुस्कान सजा देंगे।

दुआ बस यही है कि ता-उम्र ये सिलसिला छूटे न,

सुकून भरी मेरी सुबह की ये प्याली कभी टूटे न…

About the Author

“पेशे से तो कुदरत ने मुझे ‘ऑप्थल्मिक प्लास्टिक सर्जन’ एक नेत्र विशेषज्ञ बनाया, पर मेरी अर्धांगिनी के शब्दों में, मैं दिल से एक ‘कला-अनुरागी’ हूँ।

शुरुआती बचपन टुकड़ो टुकड़ो में कई शहरों में बीता। मुड़कर देखूं तो मैं मानता हूँ जिससे मिलना लिखा था उसकी वजह से चिकत्सक बना। शिक्षा का सफ़र लोनावाला की हरी वादियों से कनाडा की बर्फीली सड़को तक रहा। आँखों  की  उलझनों को सुलझाने के बीच जो भी लम्हे चुरा पाता हूँ, उन्हें रंगों और कूचियों के नाम कर देता हूँ। मेरे भीतर का एक छोटा सा कवि अक्सर पन्नों पर जज्बात उकेर देता है। सच ही तो है—’चित्रकारी वह कविता है जिसे पढ़ा नहीं, देखा जाता है; और कविता वह चित्रकारी है जिसे देखा नहीं, महसूस किया जाता है।’

मसाला चाय की एक प्याली मेरी रूह को ताज़गी देती है। स्वस्थ रहना मेरे लिए एक आदत सी है, रोड ट्रिप्सऔर दौड़ना मेरा जुनून है और मुझे जंगलों से प्यार है जो मुझे ख़ुशी देतें हैं।  मेरा मानना है कि दुनिया में जो इकलौती चीज़ सिर्फ आपकी है, वो आप ख़ुद हैं—आपकी आवाज़, आपकी सोच और आपका नज़रिया। इसलिए लिखो, चित्र बनाओ, नाचो और बस वैसे जियो जैसा सिर्फ़ तुम जी सकते हो।

अपने अंदर के शौक को कभी मिटने मत दो। जब भी वक्त मिलता है, उसका जी भरकर उपयोग करो और हमेशा खुश रहो… क्योंकि ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा।” रजत कमलेश दाऊदास
Browse other poetry books

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Chai Ki Baatein”

Your email address will not be published. Required fields are marked *