हरियाली भारत, युवा का यही ललकार
हरियाली भारत, युवा का यही ललकार,
वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ बारंबार।
पेड़ों से ही जीवन महके,
इनसे ही खुशियों के दीपक दहके।
शुद्ध हवा का यही आधार,
वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ बारंबार।
धरती माँ का श्रृंगार हैं ये,
जीवन का सच्चा उपहार हैं ये।
इनसे ही सुरक्षित है संसार,
वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ बारंबार।
जब-जब हमने पेड़ लगाए,
सूखे आँगन फिर मुस्काए।
हरियाली से बढ़ता प्यार,
वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ बारंबार।
आओ मिलकर शपथ उठाएँ,
हर वर्ष नए पौधे लगाएँ।
युवा शक्ति का यही पुकार,
वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ बारंबार।
हरियाली भारत, युवा का यही ललकार,
वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ बारंबार।
— Admin RISHI ✍️