The India I still believe in ( ऐ ‘भारत’ तुझ पर नाज आज भी)

#IndependenceWritingContest2026

ऐ ‘भारत’ तुझ पर नाज आज भी, तिरंगे पर अभिमान है।

जान कुर्बान कर देंगे तेरी खातिर, प्रबल आत्मविश्वास है।

है बदलाव की पहल जरूरी, पर मानवता का ख्याल रख।

सद्मार्ग पर चलकर तू समाज व राष्ट्र का नव निर्माण कर।

नयी सोच, नव चेतना संग सकारात्मकता का विचार रख।

निवेदन बस इतना ही संस्कृति-संस्कार का ना तिरस्कार कर।

हमने स्लोगन का है मान बढ़ाया, ‘राष्ट्र प्रथम सदैव प्रथम।’

स्वदेशी अपना कर रहो सर्वप्रथम,गर्व से कहो हिंदी हैं हम।

अस्सीवाँ स्वतंत्रता दिवस हमारा, ध्वज का मान रखो हरदम।

“अनेकता में एकता” का ले संकल्प, राष्ट्रध्वज का लहरा परचम।

स्वर्ण, चांदी, कांस्य पदक दमकेगा, तिरंगा रहेगा सदा प्रथम।

विकसित-समृद्ध नव भारत ये, मित्रता का हाथ बढ़ायेंगे हम।

प्रगति पर विचार कर युवाजन, हर चुनौतियां कर स्वीकार।

कर्तव्यों-दायित्वों संग वीरों, स्वर्णिम सपनों को साकार कर ।

* अर्चना सिंह’जया’, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश

#IndependenceWritingContest2026

Comments

Felt something? How about posting a comment below...

  1. Aarushi Singh says:

    Loved it !!

  2. anshu singh says:

    Superb !

  3. Archana Singh says:

    Thank you for Like n Lovely comments.

  4. Aarushi Singh says:

    Loved it!!

  5. Beautifully written

  6. Deshbhakti ki utkrisht Kavita Archana ji ! Badhai

  7. Jaya singh says:

    Loved it

Leave a Reply

अर्चना सिंह जया
Uttar Pradesh