Independence day writing competition : नवनिर्माण का प्रमाण

नवनिर्माण का प्रमाण

मत ढूंढो तुम इतिहास के पन्नों में,

तुम खुद ही एक मिसाल हो।

इस नए इतिहास को रचने में,

तुम भी तो एक कमाल हो।

अब्दुल कलाम के ख्वाबों का,

तुम ही एक प्रतीक हो।

अपने अद्भुत कलाओं में,तुम बिल्कुल सटीक हो|

आत्मविश्वास से भरे हुए तुम अगम्य वीर हो,

रणभूमि में हर शत्रु पर तुम भयानक तीर हो

मत ढूंढो तुम इतिहास के पन्नों में,

तुम खुद ही एक मिसाल हो।

इस नए इतिहास को रचने में,

तुम भी तो एक कमाल हो।,

ले पूर्वजों का लहू रगों में

तुम इस देश का अभिमान हो

आत्मनिर्भर भारत के रंग में रंगा यह सारा जहान हो l

हाथों में केवल नारा नहीं,

मुख से झूठे वादे नहीं,

तुम नवनिर्माण का प्रमाण हो,

स्वावलंबी हिंदुस्तान की पहचान हो।

मत ढूंढो तुम इतिहास के पन्नों में,

तुम खुद ही एक मिसाल हो।

इस नए इतिहास को रचने में,

तुम भी तो एक कमाल हो।

तोड़कर जात-पात के बंधन,

रूढ़ीवादी का त्याग दो मंथन,

भ्रष्टाचार के विरुद्ध तुम अब अपने अस्त्र थाम लो।

देश की सुरक्षा के हित पर तुम अपनी मुट्ठी लो।

नई तकनीकी ज्ञान को अब अपने मन में थाम लो,चांद तक क्यों रुकना है,

अब सूरज पर भी स्थान लो।

लहरा दो खेत खलियानों को,

भर दो ज्ञान से कारखानों को,

विश्व में सबसे ऊंचा अब भारत का ही नाम हो।

मत ढूंढो तुम इतिहास के पन्नों में,

तुम खुद ही एक मिसाल हो।

इस नए इतिहास को रचने में,

तुम भी तो एक कमाल हो।

अब उठो देश के युवा तुम, देश की तकदीर बदलने को,

अब दे दो रफ्तार और उड़ान इन नन्हे पंखों कोl

जिससे भारत ही नहीं, संपूर्ण विश्व संस्कारों से अमीर हो,

अब उठो और इस दुनिया को एक नया कल प्रदान करो!

मत ढूंढो तुम इतिहास के पन्नों में,

तुम खुद ही एक मिसाल हो।

इस नए इतिहास को रचने में,

तुम भी तो एक कमाल हो।

Comments

Felt something? How about posting a comment below...

  1. 10 out of 10, everybody should read this right now

  2. Woww ,Kyra slays this poem everyone read it nowww

Leave a Reply

Kyra Chandel
Maharashtra