मेरे देश को सलाम l

सलाम हैं उन सैनानियों को,

आज ये चैन की सांस हुई संभव उनकी बदलौत ।

सलाम हैं उन वीरों को,

जिन्होनें ना सोचा अपना हीत सिर्फ कुर्बानी दी देश के लिए।

सलाम हैं उन जवानों को,

ना पर्वा की उन्होंने अपनी जान की किसी भी स्थिति पर।

सलाम हैं उन अनकही और अनसुनी वीरों को,

जिन्होनें सिर्फ देश को स्वतंत्रता ना दिलाई बल्कि जान भी दी देश के लिए।

सलाम हैं उस तिरंगे को,

जो अब ना झुकता किसी के सामने हर हाल में।

सलाम है मेरी भारत माता को,

जो रखती हमें सही सलामत हर पल।

#IndependenceWritingContest2026

Leave a Reply

Shreya Nayak Poet