Ankahi Kavita Sangrah
Sale!

Ankahi

by Ritu "Sandeep"

Original price was: ₹149.00.Current price is: ₹139.00.

ISBN 9789358961348
Languages Hindi
Pages 82
Cover Paperback

“अनकही”

उन शब्दों की यात्रा है,
जो मन में थे, पर कहे नहीं गए।

यह पुस्तक एक स्त्री के जीवन के विविध रंगों, अनुभवों और संवेदनाओं का सच्चा दस्तावेज़ है। इन कविताओं में रिश्तों की नमी है, समय के साथ बदलते रिश्ते हैं, प्रेम है, पीड़ा है, आत्मसंवाद है, आस्था है, प्रकृति की छुअन है और जीवन को गहराई से महसूस करने की एक ईमानदार कोशिश है।

हर कविता एक एहसास है—कभी मुस्कान, कभी प्रश्न, कभी याद, कभी आत्ममंथन। यह उन सभी भावनाओं की कहानी है, जो अक्सर अनकही रह जाती हैं, लेकिन भीतर बहुत कुछ कह जाती हैं।

यदि आप जीवन को महसूस करने, रिश्तों में छुपे अर्थों को समझने और शब्दों के माध्यम से अपने ही मन की धड़कनों को सुनना चाहते हैं, तो यह पुस्तक आपके लिए है।

About the author

ऋतु संदीप एक संवेदनशील कवयित्री हैं, जिनकी लेखनी जीवन, रिश्तों और मन के अनकहे भावों को स्वर देती है। एम.ए., बी.एड., एल.एल.बी. एवं एल.एल.एम. की शिक्षा प्राप्त करने वाली ऋतु का प्रकृति से गहरा जुड़ाव है तथा गायन और संगीत उनके जीवन के प्रिय आयाम हैं।

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा एवं सामाजिक सेवा से जुड़ना उनके व्यक्तित्व की मानवीय संवेदना को दर्शाता है। किशोरावस्था से कविता उनके अंतर्मन की अभिव्यक्ति रही है। उनकी रचनाओं में स्त्री-मन, प्रेम, रिश्ते, पीड़ा, प्रकृति, आत्मसंवाद और आध्यात्मिकता के विविध रंग दिखाई देते हैं।

‘अनकही’ उनकी उन्हीं अनुभूतियों का संकलन है—कुछ भाव जो शब्द बन गए और कुछ जो शब्दों के बीच भी अनकहे रह गए।

Browse other poetry books

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Ankahi”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sample View