विक्रम बत्रा - ZorbaBooks

विक्रम बत्रा

आज भी सुनकर विक्रम बत्रा का नाम।

दिल करे, हो जाए अपने मातृभूमि के लिए कुर्बान।।

परमवीर चक्र से ज्यादा और क्या है सम्मान।

जिस पाने हर जवान है खड़ा लेके हतेली पे अपनी जान।।

जब जब कारगिल का जिक्र किसी जुबां पे आता है।

विक्रम बत्रा का साहस आज भी हमारे मन पे छा जाता है।।

सदियों तक विक्रम बत्रा रहेंगे हमारे मन में।

और उन्होंने लगाई हुई राष्ट्र भक्ति की आग हमारे तन में।।

हम सभी विक्रम बत्रा की कुर्बानी ना होने देंगे जाया।

जरूरत पड़े तो देश बचाने रहेंगे खड़े बनकर एक साया।।

संदीप


Discover more from ZorbaBooks

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Sandip Subhash Shinde